भारत
स्मृति ईरानी ने नोएडा स्टेडियम में किया योग, सांसद रहे मौजूद
jantaserishta.com
21 Jun 2023 10:22 AM IST

x
PHOTO: Smriti Z Irani Twitter
नोएडा: विश्व योग दिवस के मौके पर नोएडा स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने योग कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, कई अन्य जनप्रतिनिधि तथा नोएडा एंटरप्रिनियोर्स एसोसिएशन, भारत विकास परिषद और नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारी और आम लोग शामिल हुए। नोएडा में बने स्टेडियम के इंडोर ग्राउंड में हजारों लोगों ने केंद्रीय मंत्री के साथ योग किया। योग सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक किया गया। केंद्रीय मंत्री समेत करीब 2500 लोगों ने योग किया। इससे पहले नोएडा स्टेडियम में ही फुटबॉल ग्राउंड पर प्रशासनिक अधिकारियों और शहर वासियों ने योग किया। यह कार्यक्रम सुबह छह बजे से शुरू हुआ।
वहीं शहर की अलग-अलग सोसायटी और सेक्टरों में आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने योग किया। उन्होंने कहा कि योग करने से शक्ति मिलती है इसलिए योग के महत्व को समझें और योगा को जीवन का हिस्सा बनाएं। योग के दौरान सरल अभ्यास कराए गए।
Tagsविश्व योग दिवसयोग दिवसस्मृति ईरानीनोएडा स्टेडियमसांसदWorld Yoga DayYoga DaySmriti IraniNoida StadiumMP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





