भारत

स्मृति ईरानी ने सीएम केजरीवाल से पूछे सवाल, दिल्ली सरकार पर हल्लाबोल

jantaserishta.com
1 Jun 2022 2:16 PM IST
स्मृति ईरानी ने सीएम केजरीवाल से पूछे सवाल, दिल्ली सरकार पर हल्लाबोल
x

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बुधवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जहां सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को लेकर सवाल दागा, वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि सत्येंद्र जैन को पद्म विभूषण देना चाहिए.

इससे पहले बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कई सवाल पूछे. उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ही कहा है कि भ्रष्टाचार करना, देश के साथ गद्दारी करना है. ऐसे में वो सत्येंद्र जैन जैसे भ्रष्टाचारी को बचाकर क्या देश के गद्दार को पनाह दे रहे हैं? उन्होंने कहा कि आज करप्शन के चार्ज में सत्येंद्र जैन मुख्य आरोपी हैं. क्या ऐसे व्यक्ति को पद पर बना रहना चाहिए?
स्मृति ने पूछा कि क्या अरविंद केजरीवाल ये स्पष्ट कर सकते हैं कि सतेंद्र जैन ने 4 शैल कंपनियों को अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये की, 56 शैल कंपनियों के माध्यम से, हवाला ऑपरेटर्स के सहयोग से, 2010-16 तक मनी लॉन्ड्रिंग की या नहीं?
वहीं, निचली अदालत ने भी कहा कि 16 करोड़ 39 लाख की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है, इस पर केजरीवाल पर क्या कहना है? क्या ये सच है कि 200 बीघा की जमी उन अवैध कॉलोनियों के आसपास है जिन्हें रेगुलराइज किया गया?
इधर, स्मृति ईरानी के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं हमेशा से कह रहा हूं कि सत्येंद्र जैन कट्टर ईमानदार हैं, उन्हें फंसाया जा रहा है. वो साफ निकलकर आएंगे. उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक का मॉडल दिया है, जिसे दुनियाभर के लोग देखने आ रहे हैं. उन्हें पद्म विभूषण देना चाहिए. बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया था. उनकी गिरफ्तारी मनी लॉन्ड्रिंग केस में हुई थी. इससे पहले ईडी ने पिछले महीने जैन परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों की करोड़ों की संपत्ति कुर्क की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story