भारत

'जेंटलमैन' को लेकर लोकसभा में स्मृति ईरानी और अधीर रंजन चौधरी के बीच छिड़ी बहस

jantaserishta.com
16 Dec 2022 3:34 PM IST
जेंटलमैन को लेकर लोकसभा में स्मृति ईरानी और अधीर रंजन चौधरी के बीच छिड़ी बहस
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के बीच प्रश्नकाल के दौरान जमकर बहस हुई। दरअसल, बीजद सदस्य चंद्रशेखर साहू द्वारा उनके विभाग से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री स्मृति ईरानी ने उन्हें माननीय सदस्य के बजाय जेंटलमैन के रूप में संबोधित किया।
जब चौधरी ने कुछ अन्य सदस्यों के साथ इस पर आपत्ति जताई, और मंत्री से सांसद को माननीय सदस्य के रूप में संबोधित करने के लिए कहा, तो ईरानी ने यह कहते हुए पलटवार किया कि चौधरी अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं और कुछ भी मुद्दा बनाकर ब्राउनी पॉइंट हासिल कर रहे हैं।
इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी लोकसभा में मौजूद थीं।
ईरानी ने कहा कि जेंटलमैन शब्द में कुछ भी गलत नहीं है और कहा मैं इन जेंटलमैन (चौधरी का जिक्र करते हुए) को बताना चाहती हूं कि उनका मैसेज उनके राजनीतिक आकाओं तक पहुंच गया है।
जब दूसरा पूरक प्रश्न पूछते बीजू जनता दल के सांसद ने स्मृति ईरानी को 'माननीय मैडम' भी कहकर संबोधित किया, तो उन्होंने सासंद का आभार व्यक्त किया।
इस प्वाइंट पर, चौधरी ने फिर से इस मुद्दे को उठाया कि उन्होंने जेंटलमैन शब्द का इस्तेमाल क्यों किया।
इस पर ईरानी ने कहा कि उन्हें कांग्रेस सदस्य द्वारा राजनीतिक चाल के रूप में परेशान किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story