भारत

13 मंजिला बिल्डिंग में अचानक उठने लगा धुआं, तीन बच्चों समेत 9 लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल

jantaserishta.com
20 Oct 2026 12:23 PM IST
13 मंजिला बिल्डिंग में अचानक उठने लगा धुआं, तीन बच्चों समेत 9 लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: मुंबई के कुर्ला पश्चिम में कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में मंगलवार तड़के आग लग गई. इस घटना में नौ लोग घायल हो गए, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं. आग इलेक्ट्रिकल डक्ट में लगी थी और दमकल विभाग ने लगभग 28 मिनट में इसपर काबू पा लिया. घायलों को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
अधिकारियों के मुताबिक, 13 मंजिला आवासीय इमारत के इलेक्ट्रिकल डक्ट में आग लगी थी. आग सुबह करीब 6:53 बजे कुर्ला पश्चिम स्थित कोहिनूर HDIL बिल्डिंग नंबर 5 में लगी. आग इलेक्ट्रिकल वायरिंग और डक्ट के जरिए फैली थी. हालांकि, दमकल विभाग ने सुबह 7:21 बजे तक आग पर काबू पा लिया था लेकिन इस आग में नौ लोग घायल हुए हैं जिसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं.
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इमारत में घना घुंधा भर जाने के कारण आठ लोगों को सांस लेने में दिक्कत के कारण अस्पताल ले जाया गया. जबकि एक व्यक्ति के दाहिने पैर में चोट आई है. घायलों में एक पांच वर्षीय बालक और दो किशोर लड़कियां भी शामिल हैं. सभी घायलों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.
अधिकारियों ने बताया कि मदद के लिए मुंबई दमकल विभाग, पुलिस, बिजली कंपनी, 108 एंबुलेंस सेवा और वार्ड के कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया था. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, मामले में जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story