भारत
इंटरसिटी एक्सप्रेस से धुंआ निकलने लगा, यात्रियों में दहशत फैल गई, फिर...
jantaserishta.com
1 Sept 2022 4:00 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई।
वाराणसी: लखनऊ से वाराणसी आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस से गुरुवार की दोपहर अचानक धुंआ निकलने लगा। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कपसेठी सेवापुरी स्टेशन के बीच घोषिला गांव के सामने चेन पुलिंग होने के कारण घटना हुई। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई।
इंटरसिटी करीब आधे घंटे तक ट्रैक पर ही खड़ी रही। वैक्यूम जुड़ने के बाद इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। इंटरसिटी एक्सप्रेस से धुआं निकलने के कारण आसपास के गांव के लोगों की भीड़ लग गई।
स्टेशन अधीक्षक कपसेठी शिवकुमार के अनुसार सुबह 10.35 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुई चेन पुलिंग के कारण ट्रेन आधे घंटे तक खड़ी रही, जो 11.10 बजे रवाना हुई। उन्होंने बताया कि अचानक चेन पुलिंग होने के कारण कभी-कभी आग भी लग जाती है लेकिन गलीमत रहा कि केवल धुआं ही निकला और किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई और किसी प्रकार की क्षति नहीं हो पाई। घटना के कारण गोरखपुर दादर एक्सप्रेस अप और डाउन दोनो तथा एक मालगाड़ी को जगह-जगह रोकना पड़ा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





