भारत

कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस से निकला धुंआ, मची अफरा-तफरी

Shantanu Roy
11 July 2023 4:38 PM IST
कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस से निकला धुंआ, मची अफरा-तफरी
x
देखें VIDEO...
ओडिशा। ओडिशा के ब्रह्मपुर स्टेशन के पास डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस से अचानक धुंआ निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया. जानकाई के मुताबिक एक डिब्बे में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकल गया, क्योंकि एक बोरा डिब्बे के पहिए में फंस गया था.
रेलवे अधिकारी बसंत कुमार सत्पथी ने बताया कि "धुआं किसी दुर्घटना के कारण नहीं बल्कि ब्रेक बाइंडिंग के कारण था क्योंकि एक बोरी कोच के पहिए में फंस गई थी. हमने बोरी को पहिए से हटा दिया है और आग बुझाने वाले यंत्र का भी इस्तेमाल किया. ट्रेन लगभग 15-30 मिनट तक रुकी रही. ब्रह्मपुर स्टेशन पर गहन जांच की जाएगी.
Next Story