
x
लखनऊ (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की जेलों अब स्मार्ट वॉच पहन के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह कदम मोबाइल की तरह इनका इस्तेमाल होने की आशंका के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। प्रदेश के डीजी जेल आनंद कुमार ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया।
जानकारों की मानें तो यूपी की जेलों में चौकसी बढ़ाए जाने की यह तेजी बीते दिनों माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी और उसकी पत्नी निकहत की जेल में मुलाकात के सामने आने की बाद से शुरू हुई है।
राज्य के डीजी जेल आनंद कुमार के अनुसार, जेल मुख्यालय के संज्ञान में आया है कि जेल अधिकारी एवं कर्मचारी सामान्य मैनुअल घड़ी की जगह स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये डिवाइस मोबाइल से जुड़ने के बाद उसकी तरह काम करने लगते है, इसलिए इनका मोबाइल की तरह इस्तेमाल किए जाने की संभावना रहती है। इसी वजह से ऐसे डिवाइस को जेल के भीतर ले जाने और इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में जारी किए गए आदेश में डीजी जेल आनंद कुमार ने सभी अधीनस्थ कार्यालयाध्यक्षों को कहा है कि किसी भी दशा में किसी भी व्यक्ति द्वारा कारागार के भीतर स्मार्ट वाच या स्मार्ट बैंड को कारगर के भीतर नहीं ले जाया जाएगा। अर्थात स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड को पूर्णत: प्रतिबंधित किया जाता है। इस आदेश के बाद अब जेल में जांच के दौरान किसी के पास स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड मिला तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। जेल अधिकारियों इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चिय करने को कहा गया है। इस आदेश के जरिये अब राज्य की 74 जेलों में बंद करीब 1.14 लाख से अधिक कैदी स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड नही पहना सकेंगे। इस आदेश की जद में 30,000 से अधिक सजायाफ्ता कैदी और 12,000 कैदी आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे कैदी भी आएंगे। इनके पास भी स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड पाये जाने पर इनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जेल अधिकारियों के अनुसार किसी भी कैदी यह जेल कर्मचारी के पास यदि स्मार्ट वाच और स्मार्ट बैंड मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उनके खिलाफ नियमानुसार एक्शन लिया जाएगा।
Tagsउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश न्यूज़उत्तर प्रदेश पुलिसजेलस्मार्ट घड़ीUttar PradeshUttar Pradesh NewsUttar Pradesh PoliceJailSmart Watch
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





