
x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र स्थित छलेरा गांव में छोटा सिलेंडर फटने से छह लोग झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे नीरज सैनी और भीम सैनी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य चार का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि छलेरा गांव के गली नंबर एक में अरुण सैनी का मकान है। यहां कुछ लोग किराए पर भी रहते हैं। शुक्रवार रात खाना बनाते समय छोटे सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के लिए लोग मौके पर पहुंचे, तभी सिलेंडर फट गया।
सिलेंडर फटने से पास में मौजूद गणेश कुमार, कैपली, सलाम, इस्तेखान, नीरज सैनी और भीम सैनी झुलस गए। नीरज और भीम 30 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी घटनास्थल की ओर रवाना हुई। हालांकि वाहन के वहां पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। किचन का सामान भी इस दौरान जल गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





