भारत

सड़क निर्माण की धीमी गति, आये दिन हो रहे हैं हादसे

Shantanu Roy
18 March 2024 5:32 PM IST
सड़क निर्माण की धीमी गति, आये दिन हो रहे हैं हादसे
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से महज 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्रतापगढ़ जिले का सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री रोकडिया हनुमान जी का मंदिर झांसडी़ स्थापित है। यहां पर प्रतिवर्ष भव्य विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इस सड़क मार्ग पर डामरीकरण सड़क कार्य अधूरा होने से राहगीर परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को कई बार मौखिक रूप से अवगत भी करवा चुके हैं। लेकिन निर्माण में तेजी नहीं आ रही है। यहा सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु श्री रोकड़िया हनुमान जी के मेले में हनुमान जयंती पर आते हे। ग्रामीणों और मंदिर कमेटी ने जल्द ही इस मार्ग पर काम पूरा करने की मांग की। जर्जर सड़क पर हुए हादसों में अब तक दो महिलाओं की मौ. हो चुकी है। वहीं फिसलकर कई लोग चोटिल हो चुके है। पीडब्ल्यूडी विभाग से राहगीरों और ग्रामीणों ने जल्द ही इस मार्ग का काम पूरा करने की मांग की है। पिछली सरकार ने प्रतापगढ़ से मध्य प्रदेश की सीमा बिलेश्वरी बॉर्डर तक 20 किलोमीटर सड़क मार्ग के लिए 20 करोड़ का बजट पारित किया था। फिर भी काम पूरा नहीं होने से राहगीर परेशान है।
Next Story