भारत

बीजेपी चीफ जेपी नड्डा के खिलाफ नारेबाजी, लगे ये नारे

jantaserishta.com
31 July 2022 10:22 AM IST
बीजेपी चीफ जेपी नड्डा के खिलाफ नारेबाजी, लगे ये नारे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पटना: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जब पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे हैं. बीजेपी संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष का पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों ने विरोध किया. पटना यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और जन अधिकार पार्टी के छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने बीजेपी अध्यक्ष का विरोध किया और 'जेपी नड्डा गो बैक' के नारे लगाए.

बताया जाता है कि जेपी नड्डा ने पटना हाईकोर्ट से जेपी गोलंबर तक रोड शो किया. रोड शो समाप्त होने के बाद जब बीजेपी अध्यक्ष पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे तो AISA और जन अधिकार पार्टी से जुड़े छात्रों ने विरोध करते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और काले झंडे दिखाए. पटना यूनिवर्सिटी के छात्र दरअसल यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे थे और इसी को लेकर जेपी नड्डा का विरोध किया.
बताया जाता है कि जेपी नड्डा जब पटना यूनिवर्सिटी पहुंचे, विरोध में नारे लगाते हुए काले झंडे लिए छात्र उनकी कार के करीब पहुंच गए. इस दौरान जेपी नड्डा की सुरक्षा के लिए तैनात बिहार पुलिस के पुलिसकर्मी भी बेबस नजर आए. AISA और जन अधिकार पार्टी से जुड़े छात्रों का जेपी नड्डा का विरोध करते हुए उनकी कार के इतने करीब पहुंच जाना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है.
मौके की नजाकत को भांपते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने मोर्चा संभाला और जेपी नड्डा को पटना यूनिवर्सिटी परिसर से सुरक्षित बाहर निकाला. अब सवाल यह उठ रहा है कि जब जेपी नड्डा का पटना यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम होना था तो क्या खुफिया विभाग को विरोध की भनक नहीं लगी. ये घटना पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story