भारत

राजस्थान में राहुल गांधी...किसान शक्ति जिंदाबाद के लगे नारे

Admin2
12 Feb 2021 8:10 AM GMT
राजस्थान में राहुल गांधी...किसान शक्ति जिंदाबाद के लगे नारे
x

जयपुर। राजस्थान में किसान आंदोलन को रफ्तार देने के लिये कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर हनुमानगढ़ पहुंचे हैं। यहां पीलीबंगा में किसान महापंचायत को संबोधित करने वाले हैं। राहुल के मंच पर पहुंचने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह ने किसानों को संबोधित किया। उनके बाद प्रदेश प्रभारी अजय माकन और फिर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंच से संबोधित किया। गहलोत ने मंच से केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुये जमकर हमला बोला। इससे पहले राहुल गांधी के महांपचायत सभा स्थल पर पहुंचने के साथ ही राहुल गांधी और अशाेक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाये गए । यहां किसान शक्ति जिंदाबाद के नारे भी मंच से लगाये गये।

राहुल गांधी करीब 2 घंटे देरी से सभा स्थल पर पहुंचे। राहुल करीब एक घंटा सूरतगढ़ में रुके और दोपहर 12.30 बजे वहां से पीलीबंगा के लिये रवाना हुये। 45 मिनट बाद राहुल गांधी पीलीबंगा पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी महापंचायत स्थल पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार भीड़ नहीं जुट पाने के कारण राहुल गांधी के कार्यक्रम में देरी की गई है। कांग्रेस पार्टी को अब भी लोगों के पहुंचने की उम्मीद है और भीड़ जुटने के बाद ही राहुल गांधी को कार्यक्रम में लाया जा रहा है। पूर्व में राहुल गांधी का सभा में सुबह 11 बजे पहुंचना तय था।

Next Story