
x
न्यूज़ क्रेडिट:आजतक
वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
आरा: बिहार के आरा में देश विरोधी नारे लगाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि दर्जनों युवाओं की टोली एक विजय ट्रॉफी के साथ जश्न मनाते हुए जुलूस निकालकर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के जोर-जोर से नारे लगाते दिख रही है. वायरल वीडियो जिले के चांदी थाना इलाके के नरबिरपुर टोला का बताया जा रहा है.
बीते मंगलवार देर शाम का यह मामला बताया जा रहा है. वायरल वीडियो बैडमिंटन टूर्नामेंट के बाद जीत की ट्रॉफी को लेकर जश्न मनाते हुए का है.
बताया जा रहा है कि वीडियो उस वक्त का है, जब बैडमिंटन टूर्नामेंट में चांदी के नरबीरपुर टोला की टीम जीती थी. इसके बाद जीत का जश्न मनाते हुए युवाओं ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए.
जैसे ही इस वायरल वीडियो की सूचना भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह को मिली, तो एसपी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए तत्काल एक टीम का गठन कर मामले की जांच करने और इसमें शामिल युवकों को शिनाख्त कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.
जांच में टीम ने वायरल वीडियो को सही पाया और पुलिस कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे 5 युवकों को फौरन गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है.
बहरहाल, देश विरोधी नारेबाजी का वीडियो जिले में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है और इसको लेकर लोग तरह-तरह की बातें भी कर रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





