भारत

भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे, चर्चा में रूसी नागरिक

jantaserishta.com
15 Aug 2022 10:45 AM IST
भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे, चर्चा में रूसी नागरिक
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में रूस के रहने वाले ईलिया नाम के एक नागरिक ने तिरंगा झंडा लहराकर भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के जमकर नारे लगाए. बीते छह दिन पहले ईलिया साइकिल चलाकर भारत पहुंचे हैं.

रूस के नागरिक ईलिया दिल्ली से काठमांडू जा रहे थे, इसी दौरान लखीमपुर में उन्होंने हाथों में तिरंगा झंडा लिया और भारत माता की जय, जय हिंद, वंदे मातरम के नारे लगाए.
लखीमपुर पहुंचे रूस के नागरिक ईलिया ने कहा कि भारत एक अच्छा देश है, जो सबकी मदद करता है. ईलिया ने कहा कि वह भारत में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस उत्सव का आनंद ले रहे हैं.
ईलिया ने कहा, ''मैं रूस से हूं. मेरे पास भारत का झंडा है. मैं भारत में 6 दिनों से हूं और मैं 22 सितंबर तक रहूंगा. मैं दिल्ली से काठमांडू (नेपाल) तक साइकिल से जाऊंगा. भारत माता की जय, भारत माता की जय, भारत माता की जय.''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story