
x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)में गुरुवार को थोड़ा सुधार हुआ। यह 'बहुत खराब' श्रेणी के तहत 335 दर्ज किया गया, लेकिन शहर में धुंध की चादर छाई रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूवार्नुमान में कहा कि दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में गुरुवार सुबह भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रही।
आईएमडी ने भविष्यवाणी की कि 14-17 जनवरी से पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में रात और सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की संभावना है।
हल्की हवाओं के जारी रहने और गंगा के मैदानी इलाकों में सतह के पास उच्च नमी के कारण अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में रात और सुबह के दौरान अलग-अलग इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय और त्रिपुरा में रात और सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई है।
आईएमडी ने कहा है कि 15-17 जनवरी के दौरान पंजाब हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।
विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





