
x
वीडियो भी सामने आया.
वाशीम: महाराष्ट्र के वाशीम जिले से चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो बुर्काधारी महिलाओं ने ज्वेलरी शॉप से सोने की दो अंगूठियां चुरा लीं. इस पूरी वारदात को दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद कर लिया गया है.
यह चोरी जिले के कारंजा शहर में स्थित लोनकर ज्वेलर्स की दुकान में हुई. CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि दुकान में काफी भीड़ थी, जब दो बुर्काधारी महिलाएं एक ट्रे में रखी सोने की अंगूठियों को देख रही थीं.
कुछ ही सेकंड के भीतर, शातिर तरीके से एक महिला ट्रे से असली अंगूठी उठाती है, जबकि दूसरी महिला तुरंत उसकी जगह सोने जैसी दिखने वाली नकली अंगूठी ट्रे में रख देती है, ताकि किसी को जरा भी शक न हो. इस तरह उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया.
दुकान मालिक निशांत लोनकर ने बताया कि महिलाओं ने लगभग 70 हजार कीमत की दो सोने की अंगूठियों पर हाथ साफ किया. उन्होंने चालाकी से दो असली अंगूठियों के बदले दो नकली अंगूठियां ट्रे में रख दी थीं.
चोरी का पता तब चला जब निशांत लोनकर को ट्रे में रखी दो अंगूठियां कुछ अलग दिखीं. शक होने पर उन्होंने उन अंगूठियों की जांच की, तो पता चला कि वे नकली हैं. तुरंत CCTV फुटेज चेक किए गए, जिसमें दोनों महिलाएं बड़ी सफाई से हाथ की कलाकारी करती नज़र आईं.
दुकान मालिक निशांत लोनकर ने कहा है कि वह इस चोरी की शिकायत लेकर जल्द ही पुलिस स्टेशन जाने वाले हैं. फुटेज के आधार पर पुलिस अब दोनों शातिर चोरनियों की तलाश में जुट गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





