भारत

स्लीपर वंदेभारत ट्रेन दौड़ेगी गोरखपुर-आगरा रुट पर

Nilmani Pal
7 April 2024 7:34 AM IST
स्लीपर वंदेभारत ट्रेन दौड़ेगी गोरखपुर-आगरा रुट पर
x

यूपी। गोरक्षनगरी से ताजनगरी के बीच स्लीपर वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। एनईआर ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। महाप्रबंधक ने इस पर सहमति दे दी है। इस प्रस्ताव पर आगामी 10 से 12 अप्रैल तक जयपुर में होने वाली आईआरटीटीसी (इंडियन रेलवे टाइम टेबल कमेटी) की बैठक में समय सारिणी को लेकर मंथन होगा। टाइम टेबल कमेटी की बैठक में एनईआर की ओर से पेश किए जाने वाले इस ट्रेन का प्रस्ताव पर रूट में पड़ने वाले सभी रेल जोन मंथन करेंगे। अगर बैठक में सहमति बन गई तो जुलाई में जारी होने वाली समय सारिणी में इसे शामिल कर लिया जाएगा। इस बैठक में गोरखपुर मुख्यालय के परिचालन विभाग के अफसर शामिल होंगे।

प्रस्ताव के अनुसार आगरा फोर्ट वंदेभारत स्लीपर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह ट्रेन 10 घंटे में आगरा पहुंचा देगी। गोरखपुर से इस ट्रेन को शाम सात बजे चलाने की तैयारी है, जो अगले दिन सुबह 5 बजे आगरा पहुंच जाएगी। वर्तमान में अवध एक्सप्रेस आगरा तक पहुंचने में 13 घंटे का समय लेती है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की नई कार बॉडी की ऊंचाई अधिक होगी जिससे ऊपर बर्थ वाले यात्रियों को यात्रा करने में असुविधा नहीं होगी। ऊपर के बर्थ पर चढ़ने के लिए सीढ़ी की डिजायन में भी बदलाव किया गया है। सभी वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों में टक्कर रोधी प्रणाली कवच ​​पहले से ही फिट होगी। फिलहाल अभी किसी भी रूट पर स्लीपर वंदेभारत नहीं है।

Next Story