भारत

अमरकंटक में शयनयान श्रेणी का कोच चार दिन और लगेगा

Nilmani Pal
23 Jun 2022 5:15 PM IST
अमरकंटक में शयनयान श्रेणी का कोच चार दिन और लगेगा
x

जबलपुर। रेल प्रशासन द्वारा गर्मी के सीजन में बढ़ते हुए यात्री यातायात तथा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों में लगाए गए अतिरिक्त अस्थाई कोच की अवधि एक बार फिर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस में शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से अपने प्रारंभिक स्टेशन दुर्ग से गंतव्य स्टेशन तक 22 जून तक लगाया गया था, जिसे एक बार फिर बढ़ा दिया गया और अब 23 जून से आगामी 26 जून तक (चार दिनों के लिए) इसे बढ़ा दिया गया है। गाड़ी में एक अतिरिक्त कोच बढ़ने से प्रतीक्षा सूची के 72 यात्रियों को कन्फर्म टिकट उपलब्ध होगी। रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Next Story