भारत

स्लेटपोश मकान आग की चढ़ा भेंट, हजारों का हुआ नुकसान

Admin4
19 March 2024 7:01 AM GMT
स्लेटपोश मकान आग की चढ़ा भेंट, हजारों का हुआ नुकसान
x
कांगड़ा। जिला कांगड़ा के लंबागांव में अग्निकांड की घटना पेश आई है। यहां एक स्लेटपोश मकान आग की भेंट चढ़ गया। गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पीड़ित समीन कुमार को हजारों का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, समीन कुमार के मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और तीन कमरों में आग फ़ैल गई। मकान से आग की लपटे उठती देख वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना उक्त परिवार को दी। सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठे हो गए और आग बुझाने में जुट गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी अग्निशमन विभाग को दी।
सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल पाया है। वहीं पटवारी हल्का संजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर के रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। उन्होंने बताया कि अग्निकांड में पीड़ित को 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से पीड़ित को फौरी राहत के रूप में दो हजार रुपये की राशि दी है।
Next Story