भारत
पत्नी को थप्पड़ मारना भारी पड़ा, पति की मायके वालों ने जमकर की धुनाई, निकली चीख
jantaserishta.com
9 May 2024 3:20 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
छत से धक्का दे दिया.
बांदा: यूपी के बांदा में एक महिला अपने मायके वालों से फोन पर तेज आवाज में बात कर रही थी. पति ने कई बार मना भी किया लेकिन पत्नी नहीं मानी. इसपर उसने पहले पत्नी को थप्पड़ मारा फिर छत से धक्का दे दिया. जब इसकी सूचना पत्नी के मायके वालों को मिली तो ससुराल पहुंचकर उन्होंने पति की धुनाई कर दी.
फिलहाल, पति-पत्नी दोनों अस्पताल में भर्ती हैं. उनका इलाज चल रहा है. हालत खतरे से बाहर है. मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. दोनों पक्षों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है. जानकारी के मुताबिक, मामला चिल्ला थाना क्षेत्र का है जहां की रहने वाली एक महिला अपने मायके में बहन से बात कर रही थी. उसी दौरान बातों-बातों में वो तेज आवाज में बोलने लगी, जिसपर पति ने उसे मना किया. कुछ ही देर में इस बात पर पति-पत्नी में वाद विवाद हो गया. जिसके चलते पति ने पत्नी को तमाचे जड़ दिए, जिससे नाराज होकर वह छत में चली गई.
गुस्से में पति भी छत पर पहुंच गया और कहासुनी के बाद कथित तौर पर पत्नी को धक्का दे दिया. नीचे गिरने के कारण पत्नी घायल हो गई. इसकी सूचना पत्नी के मायके वालों को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए, जहां उन्होंने पति को जमकर पीटा. जिसके बाद परिजनों ने घायल पत्नी और पति को अस्पताल में भर्ती कराया.
पति का कहना है कि पत्नी डर के मारे खुद गिर गई थी, उसे धक्का नहीं दिया था. फिलहाल, पत्नी और पति दोनों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है. मामले में अस्पताल के EMO डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि चिल्ला थाना क्षेत्र से पति-पत्नी घायल अवस्था मे लाये गए हैं. मोबाइल में बात करने को लेकर उनके बीच लड़ाई हुई थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





