भारत

बस के अंदर पुलिसवाले को मारे 'दे दनादन' थप्पड़, वीडियो से हिल गया इंटरनेट

jantaserishta.com
8 Oct 2023 10:22 AM IST
बस के अंदर पुलिसवाले को मारे दे दनादन थप्पड़, वीडियो से हिल गया इंटरनेट
x
विवाद 20 रुपए के हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की गई.
रांची: झारखंड के रांची का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें बस के अंदर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की जा रही है. पीटने वाला बस कंडक्टर है. विवाद 20 रुपए के हुआ था, जिसमें पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की गई. पुलिस और प्रशासन का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
दरअसल, मामला नामकुम थाना क्षेत्र का है. 2 अक्टूबर को रांची से दिवड़ी मंदिर तक चलने वाली अमन बस में बुंडू एसडीएम का हाउस गार्ड हवलदार अजय राम सवार हुआ था. वह रांची से बुंडू लौट रहा था. बस जब रामपुर के करीब आई तो बस कंडक्टर ने अजय से किराया मांगा. अजय ने 50 रुपए दे दिए. मगर, कंडक्टर 20 रुपए और मांगने लगा.
इस पर अजय ने कहा कि किराया तो 50 रुपए है तो 70 रुपए क्योंं मांगे जा रहे हैं. साथ ही उसने बताया कि वह पुलिसकर्मी है. इस बात पर बस का स्टाफ भड़क गया. उन लोगों ने अजय के साथ बेरहमी से मारपीट करना शुरु कर दिया. बस कंडक्टर ने अजय को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े. साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया. मारपीट का वीडियो बस में बैठी दूसरी सवारी ने बना लिया. इसमें नजर आ रहा है कि कंडक्टर अजय के साथ मारपीट कर रहा है. बस में सवार अन्य महिला-पुरुष यात्री कंडक्टर को रोकने का प्रयास करते हैं, लेकिन कंडक्टर नहीं रुकता है.
पुलिसकर्मी अजय द्वारा इस संबंध में नामकुम थाना में केस दर्ज कराया गया है. बुंडू एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि पीड़ित पुलिसकर्मी एसडीएम का हाउस गार्ड है. उसके साथ मारपीट करने वाले बस स्टाफ के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा. मामले में कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story