भारत

थप्पड़ कांड: लड़की करना चाहती है समझौता, कैब ड्राइवर बोला- जेल भेजकर रहूंगा

jantaserishta.com
14 Aug 2021 7:00 AM IST
थप्पड़ कांड: लड़की करना चाहती है समझौता, कैब ड्राइवर बोला- जेल भेजकर रहूंगा
x
जानें क्या है पूरा माजरा

लखनऊ में थप्पड़ की गूंज थमने का नाम नहीं ले रही. उत्तर प्रदेश की राजधानी में थप्पड़ गर्ल के हाथों ताबड़तोड़ थप्पड़ खाने वाले कैब ड्राइवर सहादत अली ने कहा है कि अगर थप्पड़ गर्ल की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह हाईकोर्ट तक जाएगा, लेकिन थप्पड़ गर्ल को जेल भेजकर रहेगा.

कैब ड्राइवर सहादत अली ने कहा कि थप्पड़ गर्ल प्रियदर्शनी अब समझौता करना चाहती है तो इस बात से वह बिल्कुल भी तैयार नहीं है. सहादत अली कहते हैं कि लड़की ने गलत किया है और उसको सजा मिलनी चाहिए. वह उसके साथ समझौता नहीं करेगा. सहादत अली के मुताबिक मेरे मान सम्मान में ठेस पहुंची है और मेरी समाज में कोई इज्जत नहीं रह गई है.
इससे पहले कैब ड्राइवर को पीटने के बाद चर्चा में आई थप्पड़ गर्ल प्रियदर्शिनी यादव अब इस मामले में समझौता करना चाहती है. प्रियदर्शिनी ने कहा कि अगर पुलिस अपना काम ठीक से करती तो वो थप्पड़ गर्ल नहीं बनती.
लखनऊ पुलिस पर आरोप लगाते हुए सहादात अली ने कहा कि पुलिस उस लड़की से मिलकर मेरी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. वह मेरे केस को कमजोर कर रही है. ऐसे में अगर यही कांड मेरे हाथों हुआ होता तो अब तक मुझे पुलिस जेल भेज चुकी होती.
सहादत अली ने कहा, 'थप्पड़ गर्ल ने मुझे 22 तमाचे मारे. मैं महिला का सम्मान करते हुए 30 तमाचे तक खा सकता हूं.' उन्होंने पुलिस पर सुस्ती का आरोप लगाते हुए कहा कि थप्पड़ कांड को 15 दिन हो गए लेकिन मेरे केस में लड़की की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई. लड़की जो भी आरोप लगा रही है वह सारे झूठ हैं. मेरी उससे कभी मुलाकात नहीं हुई और ना ही मैंने उसकी कोई पिटाई की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story