भारत

सिस्टम पर तमाचा: भतीजे का चालान काटा, महिला विधायक ने हेड कॉन्स्टेबल को मारा थप्पड़, FIR दर्ज

jantaserishta.com
15 Jun 2021 10:00 AM IST
सिस्टम पर तमाचा: भतीजे का चालान काटा, महिला विधायक ने हेड कॉन्स्टेबल को मारा थप्पड़, FIR दर्ज
x
महिला विधायक पर हेड कॉन्स्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है.

राजस्थान की एक महिला विधायक पर हेड कॉन्स्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल ने विधायक के भतीजे की बाइक रोककर उसका चालान काट दिया था. इससे गुस्साईं विधायक ने कॉन्स्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया. इस मामले में पुलिस ने महिला विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

मामला बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ का है. यहां से निर्दलीय महिला विधायक रमिला खरिया को भतीजे की गाड़ी रोक चालान काटना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने हेड कॉन्स्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया. हेड कॉन्स्टेबल का नाम महेंद्र नाथ सिंह है और उन्होंने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
हेड कॉन्स्टेबल महेंद्र नाथ ने बताया कि बाइक पर सवार सुनील बारिया को नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने रोका था. कोरोना की वजह से हर जगह नाकेबंदी चल रही है और आने-जाने वाले से पूछताछ की जा रही है. बाइक रोकते ही सुनील आग बबूला हो गया और कॉलर पकड़कर नौकरी से निकलवाने की धमकी देने लगा, जिस पर हेड कॉन्स्टेबल ने चालान बना दिया. इसकी शिकायत सुनील ने विधायक रमिला खारिया से कर दी, जिसके बाद महिला विधायक ने हेड कॉन्स्टेबल को थप्पड़ लगा दिया.
इस मामले पर जब महेंद्र नाथ ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराने की बात कही तो थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने उसे विधायक से माफी मांगने के लिए कहा. इस पर महेंद्र ने मना कर दिया. बाद में बाकी पुलिसवालों ने महेंद्र के समर्थन में मैस में हड़ताल कर दी और खाना खाने से मना कर दिया.
आखिरकार पुलिस ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज किया. साथ ही महेंद्र नाथ के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया गया है क्योंकि विधायक के खिलाफ केस की जांच सीबीसीआईडी करती है, इसलिए मामले को सीबीसीआईडी को सौंप दिया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story