भारत

सिक्योरिटी गार्ड पर बरसाए थप्पड़, अब हुआ ये एक्शन

jantaserishta.com
12 Sept 2022 3:38 PM IST
सिक्योरिटी गार्ड पर बरसाए थप्पड़, अब हुआ ये एक्शन
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान/भाषा

नोएडा: नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में गेट खोलने में देरी होने पर सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारने वाली महिला प्रोफेसर अब सलाखों के पीछे पहुंच गई है। पुलिस ने सिक्योरिटी एजेंसी की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नोएडा के सेक्टर-121 स्थित क्लो काउंटी सोसाइटी (Cleo County Society) के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड से एक महिला प्रोफेसर ने बदसलूकी की तथा उसे थप्पड़ भी जड़ दिए। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर महिला प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
फेज-3 के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि रविवार को सेक्टर 121 स्थित क्लो काउंटी सोसाइटी के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड सचिन से उसी सोसायटी में रहने वाली महिला प्रोफेसर सुतापा दास ने गेट खोलने में देरी होने की बात पर बदसलूकी की तथा गार्ड को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए।
अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सिक्योरिटी एजेंसी की तरफ से महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह पता चला कि सोसाइटी निवासी सुतापा की कार पर लगा सोसाइटी का स्टीकर स्कैनर पर कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण स्कैन नहीं हो पाया। इससे गेट का बैरियर नहीं खुल पाया। सिक्योरिटी गार्ड सचिन ने जब बैरियर को खोला तो सुतापा ने कार को अंदर करने के बाद सिक्योरिटी गार्ड के पास आकर शिकायत की।
सचिन ने जब उसे बताया कि स्टीकर स्कैन नहीं होने से बैरियर ऑटोमेटिक नहीं खुल पाया तो सुतापा यह सुनकर गुस्से से आग बबूला हो गई और सचिन को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
हाल में सेक्टर-126 क्षेत्र में एक महिला वकील द्वारा सिक्योरिटी गार्ड से बदसलूकी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story