
x
देखें वीडियो.
सीहोर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले के एक एसडीएम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एसडीएम कुछ युवकों को थप्पड़ मार रहे हैं। वीडियो गुरुवार रात का बताया जा रहा है। मामले में एसडीएम ने सफाई देते हुए कहा कि मारपीट जैसा कुछ नहीं है, मैंने फर्जी रॉयल्टी का रेत से भरा डंपर पकड़ा था, जिसको लेकर कहासुनी हुई है।
दरअसल, मामला सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले का है। यहां गुरुवार रात एसडीएस राधेश्याम बघेल ने कुछ युवकों के साथ मारपीट की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि एसडीएम राधेश्याम बघेल का कहना है कि रेत का डंपर पकड़ा था जिसको लेकर कहा सुनी हुई मारपीट जैसा कुछ नहीं है।
एसडीएम राधेश्याम बघेल का कहना है कि वे जब भ्रमण पर थे तब सलकनपुर के पास एक डंपर पकड़ा गया था। जिसमें 150 किलोमीटर दूर की रॉयल्टी थी और वह इतनी दूरी 10 मिनट में कैसे तय कर सकता है। उस डंपर को जब्त किया गया है, इसी को लेकर युवकों ने विवाद करना चाहा मारपीट जैसा कुछ नहीं मैंने किसी को नहीं मारा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





