थप्पड़ विवाद ने पकड़ा तूल, बीजेपी सांसद को देनी पड़ी सफाई, जानिए पूरा मामला

फाइल फोटो
पश्चिम बंगाल की टॉलीगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो ने "थप्पड़ विवाद" पर सफाई दी है. बाबुल सुप्रियो ने कहा कि उन्होंने किसी को भी थप्पड़ नहीं मारा. उनका कहना है कि उन्होंने एक व्यक्ति को सिर्फ बड़े भाई की हैसियत से धक्का दिया था. बाबुल सुप्रियो ने कहा कि उन्होंने उस शख्स को धक्का इसलिए दिया था, क्योंकि वहां महिलाएं भी बैठी थीं और वो शराब पीकर बदतमीजी कर रहा था. दरअसल, बाबुल सुप्रियो का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो एक शख्स को थप्पड़ मारते दिख रहे थे. ये वीडियो रविवार का था. बताया जा रहा था कि उन्होंने जिस शख्स को थप्पड़ मारा है, वो भाजपा का कार्यकर्ता ही था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





