पटक-पटक कर मारती है, मुझे मेरी पत्नी से बचाओ!...जब पति पहुंचा SP साहब के पास

ललितपुर. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के ललितपुर (Lalitpur) जनपद में इन दिनों पत्नी से परेशान एक पति का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में शख्स एसपी ललितपुर से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगा रहा है. शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे खाना नहीं देती है. आए दिन झगड़ा करती है और पटक-पटक कर मारती है. इतना ही वह पुलिस से उसकी झूठी शिकायत कर पिटाई भी करवाती है. अपनी पत्नी परेशान यह शख्स न्याय न मिलने पर जान देने की धमकी भी दे रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





