भारत

स्काई डाइविंग फेस्टिवल का अयोजन उज्जैन में 5 जनवरी से

jantaserishta.com
29 Dec 2022 2:34 PM IST
स्काई डाइविंग फेस्टिवल का अयोजन उज्जैन में 5 जनवरी से
x

DEMO PIC 

भोपाल/उज्जैन (आईएएनएस)| मध्यप्रदेश का टूरिज्म बोर्ड प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए नए साल में स्काई डाइविंग फेस्टिवल का उज्जैन में आयोजन करने जा रहा है। यह इस फेसिटवल का दूसरा आयोजन होगा। बताया गया है कि स्काई डाइविंग फेस्टिवल के दूसरे संस्करण की शुरूआत पांच जनवरी 2023 से उज्जैन के दताना एयरस्ट्रिप पर होने जा रही है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए स्काई डाइविंग फेस्टिवल का समापन 15 जनवरी को होगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट एवं जी-20 सम्मेलन के लिए प्रदेश में मौजूद रहने वाले अतिथि भी इस एडवेंचर गतिविधि का आनंद ले सकेंगे।
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इसका संचालन डीजीसीए एवं यूएसपीए प्रमाणित संस्था 'स्काई-हाई इंडिया' द्वारा किया जा रहा है। स्काई डाइविंग करने का समय सुबह आठ से शाम पांच बजे तक है। बुकिंग ऑन लाइन की जा सकती है।
पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव और मप्र टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक, शिव शेखर शुक्ला ने कहा, "स्काई डाइविंग फेस्टिवल का पहला संस्करण सफल रहा था। सभी बुकिंग स्लॉट बुक हो चुके थे। इसी को देखते हुए अब दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उज्जैन में उच्च मानकों के साथ प्रशिक्षित कर्मियों की मदद से रोमांचित प्रेमी स्काई डाइविंग का आनंद ले सकेंगे। वे 10 हजार फीट की ऊंचाई से महाकाल की नगरी को देखने का रोमांच प्राप्त करेंगे।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story