भारत

खोपड़ी में फ्रैक्चर, इंटरनल ब्लीडिंग...कब्र से निकाली गई महिला की लाश, बेटी ने पिता को पकड़वाया

jantaserishta.com
14 Feb 2025 5:05 PM IST
खोपड़ी में फ्रैक्चर, इंटरनल ब्लीडिंग...कब्र से निकाली गई महिला की लाश, बेटी ने पिता को पकड़वाया
x
पुलिस भी हैरान.
चेरथला: केरल के चेरथला में पत्नी की गैर इरादतन हत्या से जुड़े मामले में 49 साल के एक शख्स सोनी को गिरफ्तार किया गया है. सोनी की पत्नी, 48 साल की साजी की एक महीने से अधिक समय तक चले इलाज के बाद 9 फरवरी को मौत हो गई थी. सोनी को उसकी बेटी द्वारा दायर शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया. दंपति की बेटी ने पुलिस को बताया था कि 8 जनवरी को सोनी के हमले के कारण उसकी मां बुरी तरह से घायल हो गई थी.
इसके बाद, पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया. बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए साजी के शव को मुट्टम में सेंट मैरी फोरेन चर्च के कब्रिस्तान से बाहर निकाला गया. पुलिस ने कहा कि प्राइमरी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसके सिर में चोट लगी थी, खोपड़ी में फ्रैक्चर हुआ था और इंटरनल ब्लीडिंग हुई थी जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर जब सोनी ने महिला पर हमला किया तो उसे चोटें आईं. परिवार ने शुरू में डॉक्टरों को बताया थी कि उसे सीढ़ियों से गिरने के चलते चोट लगी है.
पति पत्नी में झगड़े और घरेलू हिंसा के चलते हत्या के कई मामले पहले भी सामने आते रहे हैं. बीते दिसंबर में छत्तीसगढ़ के रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था.
यहां भी घरेलू हिंसा की वजह से एक खौफनाक घटना घटी. एक पति ने अपनी पत्नी को दूसरी मंजिल से नीचे इसलिए फेंक दिया, क्योंकि उसने खाना देने से इनकार कर दिया था. पति का आरोप है कि उसकी पत्नी मोबाइल चलाने में व्यस्त थी. पीड़ित महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story