भारत

लॉन्च हुई नई सेडान स्कोडा स्लाविया, सिर्फ 46 पैसे/km के खर्च पर दौड़ेगी, जाने कैसे

jantaserishta.com
28 Feb 2022 10:19 PM IST
लॉन्च हुई नई सेडान स्कोडा स्लाविया, सिर्फ 46 पैसे/km के खर्च पर दौड़ेगी, जाने कैसे
x
पढ़े पूरी खबर

स्कोडा ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी है, क्योंकि काफी लंबे समय से जिस कार का इंतजार आप कर रहे थे वो लॉन्च होने वाली है. दिग्गज कार निर्माता कंपनी स्कोडा अपनी सेडान कार Skoda Slavia को 28 फरवरी को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने इस कार के लॉन्च से पहले पर एक स्पेशल ऑफर दिया है, जिसके तहत आपको स्कोडा कंपनी चार साल का मेंटेनेंस पैकेज ऑफर करेगी. इस पैकेज में स्लाविया की मैंटेनेंस कॉस्ट सिर्फ 0.46 पैसे/किमी होगी. बता दें कि बाजार में कार का मुकाबला New Honda City, Hyundai Verna और Maruti Ciaz जैसी कारों से होगा.

मैंटेनेंस पैकेज ऑफर में क्या-क्या होगा शामिल
आप सोच रहे होंगे कि इस पैकेज में किन-किन चीजों को इंक्लियूड किया गया है, तो आपको बता दें कि इसमें स्पेयर पार्ट्स की लागत, इंजन तेल की लागत और लेबर कॉस्ट शामिल किया गया है. इस पैकेज की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है.
फीचर्स क्या होंगे?
स्कोडा स्लाविया के फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 16 इंच के अलॉय व्हील, लंबे व्हील बेस, वर्टिकल क्रोम फ्रंट ग्रिल, एल आकार की हेडलाइट्स और चौड़े एयर इनलेट के साथ बंपर देखने को मिलेगा. स्कोडा स्लाविया में बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, ऑटो हेडलैंप, प्रीमियम कंपनी के 6 स्पीकर, देखने को मिलते हैं. इस कार में आपको सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग देखने को मिलेंगे. इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा समेत कई स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे.
कैसा होगा इंजन?
अगर स्कोडा स्लाविया के इंजन की बात करें तो इसमें दो इंजन ऑप्शन देखने को मिलेंगे. इसमें 1.0 लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 115ps तक की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा. वहीं दूसरे ऑप्शन की बात करें तो 1.5 लीटर 4 सिलिंडर TSI इंजन मिलेगा, जो 150PS तक की पावर और 250Nm टॉर्क पैदा करने में सक्षम है. आपको इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स देखने को मिलेगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story