भारत

जम्मू में आसमान साफ रहने की संभावना, घाटी में छाए रहेंगे बादल

jantaserishta.com
16 Jan 2023 11:07 AM IST
जम्मू में आसमान साफ रहने की संभावना, घाटी में छाए रहेंगे बादल
x
DEMO PIC 
श्रीनगर (आईएएनएस)| जम्मू में आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन घाटी में अगले 24 घंटों के दौरान आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। रविवार को जम्मू-कश्मीर में मौसम ठंडा और शुष्क रहा।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अगले 24 घंटों के दौरान घाटी में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और जम्मू डिवीजन में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा।
इस बीच, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 10.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 12 डिग्री नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में माइनस 21.2 डिग्री और लेह में माइनस 14 डिग्री दर्ज किया गया।
जम्मू में 4.1 डिग्री, कटरा में 4.5, बटोटे में माइनस 1.4, बनिहाल में माइनस 1.5 और भद्रवाह में माइनस 1 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story