
x
दिल्ली। छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 58 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हुआ। पोलिंग बूथ पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगी थी। तपती गर्मी के कारण सुबह-सुबह वोट डालने की होर मची हुई थी। आज जिन सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं उनमें दिल्ली की सभी 7 सीटें भी शामिल हैं। इसके अलाव, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8 सीटों पर भी मतदान हो रहे हैं। छठे चरण में ओडिशा की 6 सीटों, झारखंड की 4 सीटों और जम्मू-कश्मीर में एक सीट पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चरण में कुल 11.13 करोड़ मतदाता 889 प्रत्याशियों के भाग्य ाव EVM में कैद हो चुके है।
बता दें कि 12 मई 2019 को हुए बीते लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 60.52 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस दिन अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस रहा था। सीट वार बात करें तो नई दिल्ली सीट पर सबसे कम 56.87 फीसदी मतदान हुआ था।
Next Story





