भारत

छात्रा से गैंगरेप, 5 गिरफ्तार आरोपियों में 4 नाबालिग

jantaserishta.com
14 Feb 2023 9:12 AM IST
छात्रा से गैंगरेप, 5 गिरफ्तार आरोपियों में 4 नाबालिग
x
सभी ने उसका मुंह कर दरिंदगी की और बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़ भाग गए।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत कर्रा थाना क्षेत्र के जरियागढ़ में छठी क्लास की 12 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण बच्ची को गंभीर हालत में दाखिल कराया गया है। वारदात में कुल पांच लोग शामिल हैं, जिसमें चार नाबालिग बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से चार नाबालिगों को शेल्टर होम भेजा गया है, जबकि एक अभियुक्त को जेल भेजा गया है।
बताया गया कि बच्ची शाम के वक्त गांव में ही अपने नाना के घर जा रही थी। इस दौरान एक युवक ने अंधेरा होने के कारण टॉर्च की रोशनी दिखाने के बहाने धोखे से पास के एक खाली पड़े मकान में ले गया। वहां चार और किशोर पहुंच गए। उन सभी ने उसका मुंह कर दरिंदगी की और बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़ भाग गए। होश आने पर बच्ची ने किसी तरह घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई और बीती रात सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story