भारत

छह साल की बच्ची से रेप, लोगों में फैला आक्रोश, नैनीताल हाईवे किया जाम

HARRY
11 March 2022 2:17 PM GMT
छह साल की बच्ची से रेप, लोगों में फैला आक्रोश, नैनीताल हाईवे किया जाम
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी के बरेली में एक मासूम से दरिंदगी की घटना सामने आई है। मासूम से दुष्कर्म की खबर की घटना मिलते ही शहर के लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके बाद आक्रोशित लोग नैनीताल हाईवे पहुंचे और यहां सड़क पर ही बैठ गए। सड़क पर लोगों के बैठने से दोनों से भीषण जाम लग गया। हाईवे पर जाम खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।

मामला इज्जतनगर की रामनगर कॉलोनी का है। यह एक छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया गया। मासूम से दुष्कर्म की खबर पाकर लोग भड़क गए। आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर भड़के लोग नैनीताल हाईवे पहुंचे। इनमें महिलाएं और पुरुष भी शामिल थे।
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में सभी लोग सड़क पर बैठ गए, कुछ तो सड़क पर ही लेट गए। नैनीताल हाईवे पर विरोध प्रदर्शन के चलते दोनों नैनीताल हाईवे पर दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। नैनीताल हाईवे पर डीआरएम ऑफिस के पास भी दोनों ओर से जाम लगा रहा। जाम की खबर मिलते ही पुलिस के हाथ-पैर फूल गए। आनन-फानन में मौके पर पहुंची और विरोध कर रहे लोगों को जाम खोलने के लिए कहा। हालांकि देर शाम तक विरोध प्रदर्शन जारी था।

Next Story