भारत

6 गाड़ियां टकराईं, कई घायल, कारण भी सामने आया

jantaserishta.com
13 Dec 2025 11:12 AM IST
6 गाड़ियां टकराईं, कई घायल, कारण भी सामने आया
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा वाहन एक के बाद एक आपस में टकरा गए. जिससे कई लोग घायल हो गए. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से किनारे कराया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.
मामला बंबावड़ बादलपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. हादसे का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कई कार और ट्रक एक दूसरे से भिड़े हुए हैं. जबकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को हटवा रहे हैं.
पुलिस ने बताया कि घने कोहरे के चलते वाहनों के ड्राइवरों को देखने में परेशान हो रही थी. ऐसे में एक के बाद एक दर्जन से ज्यादा वाहन आपस में टकरा गए. जिससे कई लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं, हादसे में घायल एक ड्राइवर ने बताया कि कोहरा घना था. ऐसे में उसे कुछ दिख नहीं रहा था. ऐसे में उसकी गाड़ी आगे खड़ी एक गाड़ी से टकरा गई. जिसके बाद कई अन्य वाहनों ने उसके गाड़ी में टक्कर मार दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story