छह चरणों का मतदान पूरा, रोड शो के बाद चाय के स्टॉल पर पीएम मोदी ने ली चुस्की, देखे वीडियो

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए छह चरणों का मतदान पूरा हो चुका है और अब आखिरी चरण के लिए प्रचार जोरों पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो किया. प्रधानमंत्री ने रोड शो के दौरान एक चाय के स्टॉल पर जाकर चाय की चुस्कियां भी लीं. इससे पहले प्रधानमंत्री ने वाराणसी में अपना रोड शो खत्म करते हुए विक्ट्री का इशारा किया. उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. खास बात यह रही कि पीएम मोदी के रोड शो में मुस्लिम समुदाय के लोग भी काफी उत्साहित नजर आए.
#WATCH PM Narendra Modi enjoys chai at a tea stall during his roadshow in his parliamentary constituency Varanasi pic.twitter.com/bVN73HvdDT
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 4, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





