भारत
एक बाइक पर 6 लोग कर रहे थे हुड़दंग, पुलिस ने काटा 19 हजार का चालान
jantaserishta.com
22 Jun 2023 10:18 AM IST

x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद: बाइक पर स्टंटबाजी करने के कई वीडियो सामने आए हैं। ताजा मामले में एक बाइक पर 6 लोग सवार होकर हुड़दंग कर रहे थे। बगल से गुजर रहे किसी कार सवार ने इनका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा, तो पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए 19 हजार का चालान काट दिया। मामला गाजियाबाद के लोनी थाना के ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र कहा है। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, किसी को भी लोगों के जीवन से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। भविष्य में भी कोई मामला आने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गाजियाबाद के लोनी की सड़को पर बाईक पर मौज मस्ती।गर्मी में बाईक पर हवा लेते हुए😃@dgpup @Uppolice pic.twitter.com/PZb7psqCWv
— Shakti Singh/शक्ति सिंह (@singhshakti1982) June 22, 2023
Tagsबाइक पर स्टंटबाजीस्टंटगाजियाबादगाजियाबाद न्यूज़गाजियाबाद पुलिसBike StuntsStuntsGhaziabadGhaziabad NewsGhaziabad Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





