भारत
सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में कांग्रेस कार्यकर्ता समेत 6 गिरफ्तार
jantaserishta.com
1 Oct 2025 11:22 AM IST

x
इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने और धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में पुलिस ने किसान कांग्रेस के जिला महासचिव सलीम अहमद समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके खिलाफ मौदहा कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई।
एफआईआर के अनुसार, सऊदी अरब में रह रहे मोहम्मद सैफ नाम के युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर लोगों को भड़काने की कोशिश की। इस पोस्ट को सलीम अहमद और आरिफ कुरैशी उर्फ आरिफ दादा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर किया और लोगों को मौदहा के बड़ा चौराहा स्थित पानी की टंकी के पास जुलूस के लिए इकट्ठा होने का आह्वान किया।
पुलिस को सूचना मिली कि बड़ा चौराहा पर कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ इकट्ठा होकर धार्मिक उन्माद फैलाने और दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। शिकायत दी गई कि कुछ व्यक्ति भीड़ इकट्ठा करके लोगों को भड़काकर ईर्ष्या और द्वेष की भावना पैदा कर दंगा करना चाहते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सलीम अहमद, आरिफ कुरैशी, मोहम्मद अहसान, अरमान, इमरान रफीक और फर्क को गिरफ्तार किया। कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
मौदहा कोतवाली में दर्ज एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से लोगों को भड़काकर अलग-अलग समुदायों के बीच शत्रुता, घृणा और वैमनस्य फैलाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने झूठी अफवाहें फैलाकर सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने और दंगा भड़काने का प्रयास किया। इस घटना से स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया और क्षेत्र में शांति भंग होने की आशंका बढ़ गई।
मामले में कार्रवाई करते हुए हमीरपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद, छह आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





