
x
घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोगों घायल हो गए। सड़क हादसे के पहले मामले में थाना ट्रांस में एक गाड़ी के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई। गाड़ी आम लादकर ले जा रही थी। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि आगरा के थाना ट्रांस क्षेत्र के शाहदरा फ्लाईओवर के पास आम भरकर ला रही गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक उसे संभाल नहीं पाया और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस दौरान हाईवे किनारे सुबह-सुबह टहलने के लिए निकले तीन लोग दब गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राहगीरों ने बताया कि बताया कि दो लोग मैक्स में थे। तीन लोग वॉक कर डिवाइडर पर बैठे थे। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है ये अनुमान लगाया गया है। जिसमें मॉर्निंग वॉक करने वाले दब गए और ड्राइवर और हेल्पर भी घायल हो गए। काफी मशक्कत के बाद दबे लोगों को निकाला गया है। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से मैक्स में दबे तीन और लोगों को निकाला।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद आगरा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
दूसरे मामले में आगरा एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल के पास तेज रफ्तार में आ रही बस ट्रक में घुस गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। सभी को आगरा रेफर किया गया है। फतेहाबाद के थाना प्रभारी डीपी त्रिपाठी ने बताया कि आगरा एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद एक्सप्रेस टोल के पास तेज रफ्तार बस ट्रक में टकरा गई। इस भंयकर टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है और करीब 15 से 16 लोग घायल हैं। घायलों को आगरा रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस को चालक बड़ी तेज रफ्तार से चला रहा था। जैसे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 21 पर बस पहुंची तो आगे धीरे-धीरे चल रहे पत्थर से लदे ट्रक से टकरा गई। बस ट्रक में कंडक्टर साइड दो मीटर लगभग घुस गई।
धमाके की आवाज सुनते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक के साथ यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। इस दौरान दो लोग बस के केबिन में फंस गए थे। पुलिस ने जेसीबे मंगाकर आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को बस से बाहर निकालकर इलाज के लिए फतेहाबाद में भर्ती कराया गया है। इसके बाद उन्हें आगरा रेफर किया गया। बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद यात्री काफी सहमे हुए थे।
Tagsउत्तर प्रदेशआगरा में हुए दो सड़क हादसों में छह लोगों की मौतआगरासड़क हादसाSix people died in two road accidents in Uttar PradeshAgraroad accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





