
x
6 पाक शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता
जयपुर: राजस्थान में वर्षों से रह रहे छह पाकिस्तानी हिंदू प्रवासियों को शुक्रवार को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। अतिरिक्त जिला कलेक्टर (दक्षिण) शैफाली कुशवाह ने यहां प्रवासी - प्रेमलता, संजय राम, बेजल, जजराज, केकू माई और गोमंद राम को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे।
पाकिस्तान के कराची से 2010 में विस्थापित होकर भारत आईं 41 वर्षीय प्रेमलता ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा, ''भारत आने के बाद हमें आजादी का असली एहसास हुआ है।'' संजय राम ने कहा, "मैं पिछले 10 सालों से भारतीय नागरिकता पाने की कोशिश कर रहा था, आज कई सालों का लंबा इंतजार खत्म हो गया है और अब हम गर्व से कह सकते हैं कि हम भारतीय हैं।"
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने उन प्रवासियों को बधाई दी जो अब भारतीय नागरिक बन गए हैं। उन्होंने कहा कि नागरिकता के लिए आवेदनों को जिला प्रशासन प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कर प्रमाण पत्र जारी करता है, ताकि आवेदकों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा, कुल 319 पात्र आवेदकों को भारतीय नागरिकता प्रमाणपत्र जारी किया गया है।
Tagsराजस्थानजयपुरपाक शरणार्थियोंभारत की नागरिकतानागरिकताRajasthanJaipurPak refugeesIndian citizenshipCitizenship
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





