भारत

ट्रक और कार की टक्कर में छह की मौत, दो घायल

jantaserishta.com
4 Nov 2025 8:34 AM IST
ट्रक और कार की टक्कर में छह की मौत, दो घायल
x
मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल है.
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार देर रात बिशुनपुर कस्बे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक और बिना नंबर की अर्टिगा कार आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और आसपास के इलाके में चीख-पुकार मच गई।
मृतकों की पहचान ड्राइवर श्रीकांत शुक्ला, प्रदीप सोनी, उनकी पत्नी माधुरी सोनी और बेटे नितिन के रूप में हुई है। दो अन्य मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। घायलों में प्रदीप सोनी का बेटा नैमिष और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग कानपुर के बिठूर में गंगा स्नान करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे की वजह वाहन की तेज रफ्तार प्रतीत हो रही है। ट्रक और कार की टक्कर के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था। क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक फतेहपुर कस्बा के रहने वाले हैं और ये लोग गाड़ी बुक करके आए थे। दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से गाड़ी आई थी, जिससे आमने-सामने की टक्कर हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि घायलों को पहले सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन उनकी हालत नाजुक होने के कारण सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि देवा-फतेहपुर मार्ग पर स्पीड कंट्रोल के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null