
x
मचा कोहराम.
रांची: झारखंड में 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। शुक्रवार दोपहर गिरिडीह-टुंडी मुख्य मार्ग पर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बड़कीटांड़ मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक और सवारी पिकअप वैन में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप सड़क किनारे पलट गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान नंद किशोर (47), कमल (38) और जगदीश भोक्ता (45) के रूप में हुई है। इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से दो को धनबाद स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के साथ ताराटांड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस व स्थानीय लोगों ने बड़ी मशक्कत से घायलों को बाहर निकाला।
बताया गया कि पिकअप वैन पर सवार ज्यादातर लोग गिरिडीह के बेंगाबाद के निवासी थे और हजारीबाग में मजदूरी करते थे। वे दुर्गा पूजा की छुट्टी में गांव लौट रहे थे। इसके पहले गुरुवार देर रात पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-18 पर झरिया मोड़ के पास भी भीषण सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से जमशेदपुर जा रही एक मारुति स्विफ्ट कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसके परखच्चे उड़ गए और उसपर सवार तीनों की मौके पर मौत हो गई।
मृतकों की पहचान कार चालक गणेश राय (50), जमशेदपुर निवासी कुसुमिता पटनायक (55) और उनकी बेटी मोनिका पटनायक (28) के रूप में की गई है। कार में सवार लोग किसी निजी कार्य के लिए कोलकाता गए थे और जमशेदपुर लौट रहे थे। शुक्रवार दोपहर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
Tagsझारखंड में दो सड़क हादसों में छह की मौतझारखंडएक्सीडेंटSix killed in two road accidents in JharkhandJharkhandaccidents
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





