
x
तीन की हालत गंभीर है।
चेन्नई: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू में शुक्रवार को एक रोड एक्सीडेंट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना तब हुई जब एक टिप्पर लॉरी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। लॉरी तेज़ रफ़्तार में थी और तीन दोपहिया वाहनों पर सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टिपर लॉरी ने पैदल यात्रियों को भी टक्कर मार दी जिसमें नौ लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर है।
चेंगलपट्टू में पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटना का कारण बनी लॉरी का चालक फरार है और उसकी तलाश की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Tagsतमिलनाडुतमिलनाडु न्यूज़तमिलनाडु पुलिसचेंगलपट्टूसड़क दुर्घटनाtamilnadutamilnadu newstamilnadu policechengalpatturoad accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





