भारत

UP IAS: यूपी में 6 आईएस अफसरों के तबादले

jantaserishta.com
10 Jun 2023 2:10 PM IST
UP IAS: यूपी में 6 आईएस अफसरों के तबादले
x
लखनऊ (आईएएनएस)| यूपी में छह आईएएस अधिकारियों को इधर उधर किया गया है। फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रवि रंजन हटाए गए हैं। गोंडा के डीएम उज्‍जवल कुमार को फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
शनिवार को उत्तर प्रदेश शासन ने एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आइएएस अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इसमें कई जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। नेहा शर्मा निदेशक नगरीय निकाय को गोंडा का जिलाधिकारी बनाया गया है। राजेश त्यागी विशेष सचिव उच्च शिक्षा को अमरोहा का डीएम नियुक्त किया गया है। कानपुर जिलाधिकारी विशाख जी को कानपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। कानपुर विकास प्राधिकरण के वीसी अरविंद कुमार सिंह को बलरामपुर का डीएम बनाया गया है।
कानपुर विकास प्राधिकरण के बीच अरविंद कुमार सिंह को हटा दिया गया है उन्हें बड़ी जिम्मेदारी के साथ बलरामपुर का डीएम बनाया गया है। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी पिछले दिनों के साथी चर्चा में रहे हैं। उन पर कई आरोप लगते रहे हैं। कानपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी का अतिरिक्त चार्ज डीएम विशाख जी को दे दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story