भारत
कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित 4 को सजा, न्यायालय ने सुनाया बड़ा फैसला
jantaserishta.com
25 Jun 2023 10:07 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
इंदौर/ धार: मध्य प्रदेश में सियासी उठापटक के बीच इंदौर के न्यायालय ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए धार जिले से कांग्र्रेस के पूर्व विधायक रहे बालमुकुंद सिंह गौतम और अन्य पांच आरोपियों को सात-सात वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।
बताया गया है कि बालमुकुन्द और अन्य आरोपियों द्वारा तीन जून 2017 को वाहनों से आकर धारदार हथियार एवं आर्म्स से फरियादी एवं उसके साथियों पर कातिलाना हमला किया और मारने की नीयत से गोली चलाई गई। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी डेहरी सराय थाना पीथमपुर में प्रकरण दर्ज किया गया। इस मामले को घाटाबिल्लोद गोलीकांड के तौर पर जाना जाता है। आरोपी बालमुकुंद सिंह गौतम के पूर्व विधायक होने से प्रकरण का विचारण एमपी/एमएलए. न्यायालय इंदौर में हुआ। न्यायालय द्वारा 24 जून को निर्णय दिया गया। आरोपी बालमुकुन्द के साथ राजेश सिंह पटेल पंकज गौतम, पप्पू उर्फ वीरेन्द्र गौतम, मनोज सिंह गौतम और राकेश सिंह गौतम को सजा सुनाई गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





