भारत

झील में 5 नाबालिगों समेत 6 डूबे, हुई मौत

jantaserishta.com
6 Nov 2022 8:21 AM IST
झील में 5 नाबालिगों समेत 6 डूबे, हुई मौत
x
मचा कोहराम।
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के मेडचल जिले में शनिवार को मदरसा में पढ़ने वाले 12 से 14 साल के पांच छात्र तैरने के दौरान झील में डूब गए और उनकी मौत हो गई। जिले के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में उन्हें बचाने की कोशिश करने वाले उनके शिक्षक की भी जान चली गई। सभी मृतक हैदराबाद के एक मदरसे के हैं। पुलिस के अनुसार, 25 छात्रों और चार शिक्षकों का एक समूह मेडचल जिले के जवाहर नगर में यात्रा पर आया था।
भ्रमण के दौरान कुछ छात्र तालाब में तैरने की कोशिश करने लगे। लेकिन जह वह आगे बढ़ते गए तो झील में बहुत गहरी जगह पर पहुंच गए। जहां वह सभी डूब गए, उन्हें बचाने की कोशिश में एक शिक्षक की भी मौत हो गई।
सभी शवों को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए हैदराबाद भेज दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story