भारत

नदी में डूबी छह लड़कियां, मृतका के पिता का दावा- तीन की मौत

jantaserishta.com
3 Jun 2025 5:12 PM IST
नदी में डूबी छह लड़कियां, मृतका के पिता का दावा- तीन की मौत
x
पता चला है कि नदी में डूबने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियां डूब गईं। पता चला है कि नदी में डूबने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं। मामला आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि लड़कियां नदी में नहाने गई थीं और इसी दौरान उनमें से छह लड़कियां डूब गईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद अन्य लोगों ने लड़कियों के डूबने की जानकारी पुलिस और परिवार को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों के शवों को नदी से बरामद किया।
मृतका के पिता सुंदर ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में बताया कि परिवार की सभी लड़कियां यमुना नदी में नहाने गई थीं, जिनमें छह लड़कियां डूब गईं। मृतका में एक मेरी बेटी है, इसके अलावा कुछ अन्य लड़कियां भी हैं। अब तक तीन की मौत हुई है और तीन का अस्पताल में इलाज चल रहा है। नदी में डूबने वाली सभी लड़कियां नाबालिग हैं।
फिलहाल इस हादसे के बाद मौके पर आला अधिकारी भी पहुंच गए हैं। हालांकि, अब तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। साथ ही मरने वाली लड़कियों की संख्या का भी खुलासा नहीं किया गया है।
इस घटना के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है और आसपास के लोग उनके घरों पर पहुंच रहे हैं। इससे पहले, 13 मई को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र में रामगंगा नदी में भी एक बड़ा हादसा हुआ था। नदी पार फसल देखने गए एक ही परिवार के सात लोग नदी की तेज धारा में अचानक बह गए थे। तब स्थानीय लोगों की मदद से चार लोगों को बचा लिया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null