भारत
पुलिस टीम पर हमला कर गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाने के मामले में 6 गिरफ्तार, झड़प में ASI की हुई थी मौत
jantaserishta.com
13 March 2025 7:22 PM IST

x
जो हुआ वह हैरान करने वाला है.
अररिया: बिहार के अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला करने और एक गिरफ्तार आरोपी को छुड़ाए जाने के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस और ग्रामीणों की झड़प में पुलिस टीम में शामिल एएसआई की मौत हो गई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार की रात फुलकाहा थानाक्षेत्र के लक्ष्मीपुर, वार्ड नं. 15 में पुलिस एक मामले में फरार आरोपी नरपतागंज निवासी अनमोल यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। फुलकाहा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में अनमोल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन आरोपी के समर्थकों द्वारा छापेमारी टीम पर हमला करते हुए आरोपी को छुड़ा लिया गया।
इस क्रम में पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की में एएसआई राजीव रंजन मल्ल गिर गए और अचेत हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के छापेमारी दल पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए गए हमले के मामले में फुलकाहा थाना में एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 18 लोगों को नामजद आरोपी और 20-25 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया है। साहा ने बताया कि छापेमारी टीम द्वारा अब तक छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में ललित कुमार, प्रभु यादव, प्रमोद कुमार यादव, शंभु यादव, कुंदन यादव और ललन कुमार यादव शामिल हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





