भारत
असम में बाढ़ से हालात बेकाबू, 1.20 लाख लोग प्रभावित, 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी
jantaserishta.com
22 Jun 2023 2:29 PM IST

x
DEMO PIC
गुवाहाटी: असम में बाढ़ के कारण गुरुवार को हालात और भी खराब हो गए। बारिश के चलते कई और नए इलाकों में पानी भर गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन विभाग (एएसडीएमए) की बुलेटिन के मुताबिक धेमाजी, धुबरी, कोकराझार, बक्सा, बारपेटा, दरांग, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुरी जिलों में बाढ़ से 1,19,800 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
एएसडीएमए के आंकड़ों के अनुसार, नलबाड़ी वर्तमान में सबसे अधिक प्रभावित है, जहां लगभग 45,000 लोग बाढ़ के पानी से जूझ रहे हैं। इसके बाद बक्सा (26,500 लोग) और लखीमपुर (25,000 लोग) हैं। कुल 20 जिलों और उप-मंडलों में बाढ़ आ गई है। इसके कारण 10,000 हेक्टेयर से अधिक फसलें नष्ट हो गईं और 1 लाख से अधिक जानवर प्रभावित हुए हैं। राज्य प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित जिलों में कम से कम 14 राहत शिविर खोले हैं। अन्य 17 राहत वितरण केंद्र भी संचालित हो रहे हैं।
एसडीआरएफ कार्रवाई में जुट गया है और पहले ही 1,280 लोगों को बचा चुका है। इस बीच गुवाहाटी में भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है और अगले कुछ दिनों में राज्य में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





