भारत

भारत-पाक में युद्ध जैसे हालात, बड़ा अपडेट आया

jantaserishta.com
9 May 2025 10:13 AM IST
भारत-पाक में युद्ध जैसे हालात, बड़ा अपडेट आया
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: चंडीगढ़ में शुक्रवार को हवाई हमले की चेतावनी दी गई है। वॉर्निंग एयरफोर्स स्टेशन से जारी की गई। शहर में सायरन की आवाजें गूंज रही हैं। चंडीगढ़ प्रशासन ने लोगों से घर में रहने की अपील की है। लोगों से घरों की खिड़कियों से भी दूर रहने को कहा गया है।

इस बीच, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ अनिल चौहान के साथ बैठक कर रहे हैं।
पाकिस्तान ने गुरुवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में 11 जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। पाकिस्तानी सुसाइड ड्रोन्स ने जम्मू एयरपोर्ट और पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन को भी निशाना बनाया।
इसके बाद भारत ने अपने डिफेंस सिस्टम S-400 से इन हमलों को नाकाम कर दिया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारत ने LoC और इंटरनेशनल बॉर्डर (IB) पर पाकिस्तान के 50 से ज्यादा ड्रोन गिराए हैं। पठानकोट में पाकिस्तानी फाइटर जेट मार गिराने की भी खबर है। हालांकि, सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null