भारत

राजौरी में स्थिति सामान्य, फिरोजपुर में भी शांति

Nilmani Pal
11 May 2025 6:55 AM IST
राजौरी में स्थिति सामान्य, फिरोजपुर में भी शांति
x

जम्मू/पंजाब। राजौरी में स्थिति सामान्य लग रही है। रात के दौरान किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की सूचना नहीं मिली। फिरोजपुर में स्थिति सामान्य लग रही है। रात के दौरान किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की सूचना नहीं मिली है। अखनूर में स्थिति सामान्य लग रही है। रात के दौरान किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की सूचना नहीं मिली।

पाकिस्तान को भारी नुकसान

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई को तड़के हुई थी। भारत ने 26 मिनट के भीतर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में 9 आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर लगभग 100 आतंकियों को मार गिराया। ये शिविर खुफिया सूचनाओं के आधार पर चुने गए थे, जो कई वर्षों से जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने में सक्रिय थे। इनमें से 5 ठिकाने एलओसी से 9 से 30 किलोमीटर भीतर PoK में थे, जबकि बाकी 6 से 100 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के भीतर स्थित थे। हमलों में राफेल लड़ाकू विमानों से लॉन्च किए गए स्कैल्प क्रूज मिसाइल, हैमर स्मार्ट हथियार, M777 हॉवित्जर से दागे गए एक्सकैलिबर गोला और कामिकाजे ड्रोन (लोइटरिंग म्यूनिशन) शामिल थे।

पाकिस्तान ने जवाब में उत्तर और पश्चिम भारत के 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने मिसाइलों और ड्रोन हमलों को विफल कर दिया। इसके बाद भारत ने लाहौर और कराची समेत कई स्थानों पर पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणालियों को तबाह कर दिया। भारतीय सेना ने इन हमलों के दौरान S-400, आकाश और बराक-8 वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों के अलावा अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन तकनीक का उपयोग किया। रडार और कमांड सेंटर की नेटवर्क प्रणाली से खतरों की पहचान कर त्वरित प्रतिक्रिया दी गई।



Next Story
null